अचानक दिल्ली क्यों पहुंचे मोरक्को को रियर एडमिरल

मोरक्को की रॉयल नेवी के इंस्पेक्टर Rear Admiral मोहम्मद ताहिन ने आज भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान दोनों गणमान्य अधिकारियों ने भारत–मोरक्को रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की। इसमें द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ाने, संयुक्त प्रशिक्षण, विशेषज्ञता साझा करने और परिचालन समन्वय को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

दोनों पक्षों ने यह भी रेखांकित किया कि भारत और मोरक्को वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा भविष्य में रक्षा व सामरिक सहयोग को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए मिलकर कार्य करते रहेंगे।

यह भेंट दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ती रणनीतिक भागीदारी का एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *