नई दिल्ली, 16 दिसंबर। विजय दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना ने वर्ष 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, साहसी नाविकों और वायु योद्धाओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया है।
भारतीय नौसेना की ओर से जारी आधिकारिक संदेश में कहा गया है कि,
‘इन योद्धाओं के अदम्य साहस, व्यावसायिक उत्कृष्टता और संयुक्त संकल्प ने निर्णायक विजय सुनिश्चित की और एक पूरे क्षेत्र की नियति को नया आकार दिया। नौसेना ने अपने संदेश में यह भी रेखांकित किया कि 1971 की यह ऐतिहासिक विजय आज भी सशस्त्र बलों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। यह विरासत राष्ट्र की अटूट रक्षा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करती है, चाहे वह थल पर हो, जल पर हो या नभ में।’
देखें वीडियो:
1971 के युद्ध में थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच अभूतपूर्व समन्वय ने भारत की सैन्य शक्ति और रणनीतिक क्षमता को विश्व पटल पर स्थापित किया। यह विजय भारतीय सशस्त्र बलों की संयुक्त युद्ध क्षमता का प्रतीक मानी जाती है।
