भारतीय सेना से सीखिए, कैसे साफ रखते हैं देश, वेस्ट मैनेजमेंट की हर तरफ हो रही है तारीफ

भारतीय सेना ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। ‘Olive Green Going Green’ पहल के तहत सेना अपने कैंटोनमेंट्स को लगभग ज़ीरो वेस्ट इको सिस्टम में बदल रही है, जो स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्यों के अनुरूप है।

30 टन से अधिक कचरा हुआ रिसाइकल 

भारतीय सेना ने आर्मी हेडक्वार्टर कैंपों में 30 टन से अधिक कचरे का पुनर्चक्रण किया है, वहीं दुनिया के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में से एक सियाचिन ग्लेशियर से भी प्लास्टिक कचरा निकालकर उसका पुनः उपयोग किया जा रहा है। यह पहल न केवल स्वच्छता, बल्कि सतत विकास और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की दिशा में भी सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

राष्ट्र निर्माण के साथ भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भारतीय सेना का यह प्रयास देशभर में सराहना का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *