पिथौरागढ़, उत्तराखंड। भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘Exercise SURYAKIRAN-2025’ के 19वें संस्करण का उद्घाटन समारोह पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया। यह अभ्यास 25 नवंबर से 08 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच ऑपरेशनल तालमेल (Operational Synergy) को बढ़ाना और पहाड़ी व जंगल क्षेत्रों में जंगल वारफेयर तथा काउंटर-टेररिज्म ऑपरेशंस पर संयुक्त प्रशिक्षण को मजबूत करना है। इस दौरान सेनाएँ उन्नत एवं niche तकनीकों के उपयोग, इंटरऑपरेबिलिटी में सुधार और सर्वोत्तम सैन्य प्रथाओं के आदान-प्रदान पर विशेष ध्यान देंगी।
सुर्य किरण श्रृंखला भारत–नेपाल के बीच सबसे महत्वपूर्ण सैन्य सहयोग कार्यक्रमों में से एक है। यह दोनों देशों की सेनाओं के बीच मित्रता, विश्वास और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक शांति और सुरक्षा के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘Exercise SURYAKIRAN-2025’ शुरू
